फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट की अव्यवस्था से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट की अव्यवस्था से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन -वसुंधरा के लोगों ने लगाया आरोप प्रकाश विभाग में नहीं होती कोई सुनवाई -कहीं महीनों से बंद पड़े हैं स्ट्रीट लाइट तो कहीं दिन में भी जलते रहते हैं -शिकायत के बावजूद प्रकाश विभाग नहीं ले रहा कोई सुध माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा में स्ट्रीट लाइट की अव्यवस्था और प्रकाश विभाग की लापरवाही के खिलाफ नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। दरअसल शिकायत के बावजूद नगर निगम प्रकाश विभाग की ओर से कोई सुध नहीं लिया जा रहा है। इसकी वजह से मंगलवार को लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। वसुंधरा सेक्टर-1 की मुख्य सड़क पर जहां ग्यारह स्ट्रीट लाइट खराब है वहीं वसुंधरा सेक्टर-15 शिखर एंक्लेव के सामने वाली मुख्य सड़क पर भी स्ट्रीट लाइट खराब है। लंबे  समय से स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा कई बार नगर निगम में की जा चुकी है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने स्वयं प्रकाश विभाग के अधिकारी से भी बात की बावजूद इसके कोई सुध नहीं लिया जा रहा। वहीं वसुंधरा में कई स्ट्रीट लाइट ऐसे भी हैं जो दिन रात जलते रहते हैं। आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कितनी ही बार नगर निगम के जोनल प्रभारी से लेकर नगर आयुक्त और मेयर से की है। बावजूद इसके कोई अधिकारी मामले की सुध नहीं ले रहा। एक ओर जहां शाम होते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है वहीं कई जगह दिन में भी तकनीकी खराबी की वजह से लाइट ज रहती है। इसी के विरोध में नाराज लोग वसुंधरा सेक्टर-1 में नगर निगम व प्रकाश विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें