फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से रिवॉल्वर, कार्टेज व कैश चुरा ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- कविनगर थानाक्षेत्र के गांव रजापुर में हुई घटना, पीडि़त की तहरीर पर केस दर्ज माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के गांव रजापुर में चोरों द्वारा अलमारी का ताला तोड़कर रिवॉल्वर, चार कार्टेज, घड़ी व कैश चोरी करने का मामला सामने आया है। ड्यूटी से वापस लौटने पर पीडि़त को घटना पता चला तो उसके होश उड़ गए। प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।................ कविनगर थानाक्षेत्र के गांव रजापुर में रहने वाले संजय सिंह का कहना है कि पर प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। गत 14 अक्टूबर की सुबह 10 बजे वह अपनी ड्यूटी पर गए थे। इस दौरान अज्ञात चोर उनके घर में घुसे और सेफ का ताला खोलकर उसमें रखी रिवॉल्वर, चार कार्टेज, दो हाथ घड़ी व 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। ड्यूटी से लौटने पर उन्हें घटना का पता चला। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर पीडि़त ने पुलिस मे शिकायत की। एसएचओ नागेंद्र चौबे का कहना है कि अलमारी की चाबी घर में ही रखी थी। इसी से खोलकर चोरी की गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें