फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने कविनगर क्षेत्र में मचाया तांडव, दो लोगों से लूटी ज्वैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नर्सरी में पौधे खरीदने गए युवक से पिस्टल की नोंक पर कड़ा लूटा - अस्पताल के पास नारियल पानी पी रहे युवक से सोने की चेन लूटी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। शहर के विभिन्न हिस्सों में लूट की ताबड़तोड़ वारदात करने वाले बदमाशों के निशाने पर अब कविनगर थानाक्षेत्र है। दिन निकलते ही दो वारदातों को अंजाम देते हुए बदमाशों ने लाखों की ज्वैलरी लूट ली। गन प्वाइंट पर वारदात कर बदमाश आसानी से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ को घंटों कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।............. केस एक : कविनगर थानाक्षेत्र के राजनगर सेक्टर-14 निवासी गोविंद शर्मा का कहना है कि वह सुबपह करीब साढ़े 9 बजे जैन मंदिर फ्लाईओवर के पास स्थित सिमरन नर्सरी में पौधे खरीदने गए थे। इसी दौरान दो बाइकों पर चार बदमाश आए और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक बदमाश उनसे सोने का कड़ा लूटने लगा। कड़ा हाथ से नहीं निकला तो दूसरा बदमाश कटर लेकर आया और कड़ा काटकर लूट लिया। हत्या की धमकी देते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए।.................... केस दो : सेक्टर-23 संजयनगर निवासी विशाल बाना का कहना है कि वह सुबह करीब साढ़े 8 बजे पलमोनिक अस्पताल के पास नारियल पानी पी रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उनसे सोने की चेन लूटकर ले गए। विशाल का कहना है कि दोनों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। चेन डेढ़ तोला वजन की थी। पीडि़त का कहना है कि उन्होंने बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। सूचना मिलने ही पुलिस दोनों घटनास्थलों पर दौड़ पड़ी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए घंटों काबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। एसएचओ कविनगर नागेंद्र चौबे का कहना है कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। इनसेट ....... बाइक सवार बदमाशों ने एक दिन पहले भी कविनगर क्षेत्र में ही लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश सुशांत निवासी चिरंजीव विहार से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस को अदेशा है कि एक ही गैंग ने इन वारदातों को अंजाम दिया है। हालांकि, अभी तक पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें