फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति सम्मान से सम्मानित हुई विभूतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नेहरु नगर स्थित गंधर्व संगीत महाविद्यालय में ''भविष्य एजूकेशन एण्ड परफ़ॉरमिंग आर्ट फाऊंडेशन'' ने माँ दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए काम कर रही विभिूतियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में एनसीआर में कार्यरत समाजसेवियों, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे। कार्यक्रम में फाऊंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट दीपक गुप्ता ने मंच संचालन किया। विद्यालय की डायरेक्टर डॉ तारा गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित होकर समाज सेवियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में तरुण गोयल, अमित गर्ग का सहयोग रहा। सम्मानित होने वाली विभूतियों में प्रवीण बत्र्रा, सीमा कुशवाहा, रचना वार्ष्णेय, शिखा गोयल, स्वाती गोयल, नीतू सिंह, मंजू भाटी, डायटीशियन आँचल, हर्षिता, रेनू चंदेला, दीपा चौधरी , डॉ सौरभ अग्रवाल, डॉ मुदित मोहन, अमित चौधरी, कनन, खुशबू गोस्वामी, रश्मि मित्तल, मोनिका सिंह शामिल रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में संस्था उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, कुलदीप जान्गिड़, दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष अंजलि शर्मा, उपाध्यक्ष प्रीती, अध्यक्ष गगन शर्मा, उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह सोडी, शहर अध्यक्ष शान्ति सिंह, उपाध्यक्ष सुधा सिंह, रजनी शर्मा, सन्जुक्ता राठ, खुशबू जान्गिड़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें