फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने तीन लोगों के खातों से उड़ाए 1.20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक मामले में पीड़ित के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज भी नहीं मिला - दो मामलों में मैसेज देख पीड़ितों के उड़े होश, तहरीर के आधार पर केस दर्ज गाजियाबाद। साइबर ठगों ने तीन लोगों को अपना निशाना बनाते हुए 2.10 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। दो मामलों में पीडि़तों को मोबाइल पर मैसेज मिलने पर घटना का पता चला। जबकि तीसरे मामले में पीड़ित के पास ट्रांजेक्शन का मैसेज भी नहीं आया। पासबुक की एंट्री कराने पर उन्हें घटना पता चली। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर कविनगर व सिहानी गेट पुलिस मामलों की छानबीन में जुट गई है।....….... नेहरू नगर बी-ब्लॉक स्थित बालाजी अपार्टमेंट में रहने वाले मनीष जैन का कहना है कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की नेहरू नगर शाखा में है। तीन दिन में उनके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। मनीष जैन का कहना है कि उनके मोबाइल पर हर ट्रांजेक्शन का मैसेज आता है, लेकिन उक्त निकासी का कोई मैसेज बैंक द्वारा उन्हें प्राप्त नहीं हुआ। गत 9 अक्टूबर को वह बैंक में पासबुक अपडेट कराने गए तो इस फर्जीवाड़े का पता चला। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं, दूसरे मामले में शास्त्रीनगर निवासी संजीव चौरसिया का कहना है कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। गत 16 व 17 अक्टूबर को उनके खाते से तीन बार में 29 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस व बैंक में शिकायत दी। तीसरे मामले में गौतमबुद्धनगर के बादलपुर स्थित केएमजीजीपीजी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर का कहना है कि कनक कुमार का कहना है कि गत 8 अक्टूबर को उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें रकम निकासी का पता चला। कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें