फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने तीन करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने तीन करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन संवाद न्यूज एजेंसी लोनी । मेवला भट्टी गांव में तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों का रविवार को विधायक ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष पति को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। विधायक नंद किशोर गुर्जर और जिला पंचायत अध्यक्ष पति पवन मावी ने मेवला भट्टी से सिरौली संपर्क मार्ग, कोतवालपुर से मेवला भट्टी संपर्क मार्ग और मेवला भट्टी गांव में तीन करोड़ रुपए की लागत से कार्य कराया है। इस बीच विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न इलाकों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किसान सुधार कानून की बारिकियों से अवगत कराया। समापन में ग्रामीणों ने विधायक और जिला पंंचायत अध्यक्ष पति पवन मावी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। --------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें