माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। क्रेडिट कार्ड की ईएमआई देने के नाम पर सिहानी गेट क्षेत्र के शिब्बन पुरा निवासी रामजी राय से 9 हजार रुपए की ठगी कर ली गई।
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि एसबीआई के क्रेडिट कार्ड की एमआई के संबंध में 15 अक्टूबर को स्टेप फॉलो के लिए बोला गया था। उन्होंने कहा कि जैसे मुझे बताया गया मैने वैसा ही किया । मेरे उपरोक्त क्रेडिट कार्ड से 9 रूपये काट लिये गये । दोबारा कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं उठाया गया। बैंक का विवरण भी पूछा गया, लेकिन उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।