माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। समाज कल्याण विभाग ने पूर्व दशम एवं दशमोत्तर कक्षाओं की छात्रवृत्ति आवेदन की समय सारिणी जारी कर दी है। कोविड—19 संक्रमण के चलते यह समय सारिणी तीसरी बार जारी की गई है। जारी समय सारणी सभी शैक्षिक संस्थानों को भेज दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार शैक्षित वर्ष 2020-21 में कक्षा 9 और 10 के लिए छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अब 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से शुरू हुए थे जो कि 30 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। इसी प्रकार कक्षा 11-12 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनांतर्गत छात्र-छात्राएं तय तिथि तक ही आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से 5 नवंबर तक किए जा सकते हैं।
कक्षा 9-10, 11-12 एवं दशमोत्तर के समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि वह प्रचार प्रसार करते हुए ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द आवेदन कर दें। शिक्षण संस्थानों को यह भी आदेश दि गए हैं कि छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति के शत-प्रतिशत ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाना होंगे। बिना आनलाइन आवेदन के छात्रवृत्ति निर्गत नहीं हो सकेगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 9-10 के मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही 6 जुलाई से 30 जुलाई तक एवं कक्षा 11-12 व दशमोत्तर कक्षाओं के मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिये 01 जुलाई से 31 अगस्त तक समय सीमा निर्धारित की गई है। यह तिथि अब बढाकर 30 अक्टूबर के बाद तक की गई है।
जो करेंगे आनलाइन आवेदन उन्हें ही मिलेगी छात्रवृत्ति :—------
समाज कल्याण विभाग ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं जो संस्थान अपने छात्रों का पूरा ब्यौरा आनलाइन डाटा बेस तैयार करेंगे और उसके बाद उसको मास्टर डाटा बेस में तैयार कर लॉक करना होगा। पिछली सभी तिथियों को संशोधित कर दिया गया है। जिसका प्रारूप शिक्षण संस्थानों में भेज दिया गया है।