कैंप में 48 लोगों का एंटीजन टेस्ट,एक में निकला पॉजिटिव
- वसुंधरा के पार्क में लगाया गया कैंप
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित पार्क नंबर-2 में रविवार को प्रयास आवास कल्याण समिति और जिला मलेरिया विभाग द्वारा एंटीजन टेस्ट का कैंप लगाया गया। इस बीच आस-पास सोसायटी के 48 लोगों ने टेस्ट कराया। जहां सिर्फ एक व्यक्ति में ही रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि विधायक सुनील शर्मा के संयुक्त प्रयास से एंंटीजन कैंप लगा। कैंप में आने के लिए लोगों से कई दिन पहले ही अपील की गई थी। इसकी परिणाम रहा कि 48 लोगों ने एंटीजन टेस्ट कराया। डॉक्टरों ने मौके पर ही सैंपल की जांच की एक की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बारे में बताया। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। इस दौरान रामकिशन शर्मा, धर्मवीर सिंह, पल्लव गुप्ता, परविंदर सिंह, विनोद सिंह, एसके गाहलोत, अनिरुद्ध वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
--------------------------
सुमित कुमार