फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार बस ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव पिलखनी से दिल्ली चलने वाली अनियंत्रित डग्गेमार बस ने शनिवार सुबह बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार थाना नरसेना क्षेत्र के गांव पिलखनी से दिल्ली के लिए डग्ग्ेमार बस प्रतिदिन संचालित होती है। प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी उक्त बस ऊंचागांव से होती हुई नरसेना नहर पटरी मार्ग से मडैया नहर पटरी से निकल रही थ। सुबह करीब छह बजे सामने से बाइक सवार दंपति थाना खानपुर निवासी छत्तरपाल सिंह अपनी पत्नी आशा देवी को अपनी ससुराल दौलतपुर कलां से लेकर कस्बा ऊंचागांव से दवाई दिलवाने के लिए आ रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, छत्तरपाल गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मौके पर पहुंचे परिजनों ने डग्गेमार बस के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। घटना की सूचना पर सीओ स्याना अलका घटना स्थल पर पहुंची । पुलिस ने डग्गमार बस की जानकारी कर बस बुगरासी के निकट से कब्जे में ले ली है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोट मृतका के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी बस चालक को दबोच लिया जाएगा। - शौकेंद्र सिंह, थाना प्रभारी नरसेना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें