फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी की रकम मांगने पर दो पक्षों में मारपीट, छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव महमदपुर में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में नाबालिग छात्र की मौत हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष ने छात्र को धक्का दे दिया, जिससे नीचे गिरने से उसका सिर नाली से जा टकराया। घायल छात्र ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गांव महमदपुर निवासी महेंद्र सिंह का 16वर्षीय पुत्र सुमित एक इंटर कालेज में 9वीं का छात्र था। स्कूल बंद होने के कारण इन दिनों सुमित द्वारा गांव में ही परचून की दुकान करता था। गांव के ही एक युवक ने सुमित से कुछ रुपये ले रखे थे। इन रुपयों के लेनदेन के विवाद में शनिवार सुबह को सुमित और आरोपी युवक के मध्य कहासुनी हो गई। आरोपी पक्ष द्वारा गाली-गलौच करते हुए सुमित से मारपीट करते हुए उसे धक्का दे दिया। इससे सुमित जमीन पर गिर गया और उसका सिर नाली के किनारे से जा टकराया। सिर में गहरी चोट लगने से सुमित बेहोश हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम ने गांव में आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन वह मौके से भाग निकला। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें