फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में बच्ची पर गिरा डीजे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में शनिवार की दोपहर शोभायात्रा के दौरान बालिका के ऊपर डीजे गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृत बच्ची  के शव को दफना दिया। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। तीन दिन पूर्व गांव सुरजावली से दर्जनों ग्रामीण माता की ज्योति लेने के लिये दिल्ली गए थे। देर शाम ज्योति लेकर श्रद्धालु गांव लौट आये। शनिवार को गांव के मंदिर में ज्योति स्थापित करने से पूर्व ग्रामीण डीजे के साथ शोभायात्रा निकाल रहे थे। जिमसें सैकड़ो महिलायें पुरुष शामिल थे। शोभायात्रा में सभी श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान डीजे का एक डिब्बा सुनील लोधी की 12 वर्षीय पुत्री खुशी के ऊपर आकर गिर पड़ा। बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुँचे। डीजे को बीच मे ही बन्द करा दिया गया। परिजनों ने डीजे वाले का विरोध किया। दोनो पक्षो के लोगों ने समझाकर मामले को शांत कराया। बाद में आनन फानन में ज्योति मंदिर में स्थापित की गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने बच्ची के शव को दफना दिया। थाना प्रभारी रामसेन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें