मुरादनगर थाने में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत देती युवती
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित.....….........
- मिशन शक्ति के तहत हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष की हुआ स्थापना
- एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभावी रूप से हुआ सक्रिय, सावर्जनिक स्थानों व शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगी नजर
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सार्वजनिक स्थल, बाजार, मॉल, कॉलेज व कोचिंग सेंटर आदि पर असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति अभियान शनिवार को गाजियाबाद में आरंभ कर दिया गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि अभियान का मकसद महिलाओं व छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकत व कमेंट की घटनाओं को रोकना तथा मनचलों को सबक सिखाना है। इस अभियान को सफल बनाने के मकसद से जिले के सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष की स्थापना की गई है। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वॉड को प्रभावी रूप से सक्रिय कर दिया गया है।..............
एसएसपी ने बताया कि हर थाने पर बनाई गई महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष में दो महिला सिहापियों की ड्यूटी 24 घंटे रहेगी। उक्त महिला पुलिसकर्मी पीडि़त महिलाओं व बच्चियों की शिकायतें सुनकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगी। महिला विरूद्ध अपराध का शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड को भी प्रभारी रूप से सक्रिय किया गया है। स्क्वॉड के सभी पुलिसकर्मियों को बॉडी वॉर्न कैमरे दिए गए हैं। कॉलेज, कोचिंग सेंटर व सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग व निगरानी करने तथा छेड़छाड़ करने वालों की वीडियोग्राफी करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष में महिलाओं के बैठने, पीने के पानी के अलावा शिकायत लिखने के लिए स्टेशनरी आदि की व्यवस्था भी रहेगी।.........
स्कूल-कॉलेज पर लगी पेटिकाओं में भी डाल सकते हैं शिकायत.......….....
एसएसपी ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों पर एक शिकायत पेटिका भी बनवाई गई है। छात्राएं इन पेटिकाओं में अपनी शिकायत डाल सकती है। इन शिकायत पेटिकाओं को महिला कांस्टेबल द्वारा सप्ताह में एक से दो बार खोला जाएगा। पेटिका में मिलने वाली शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराध एवं महिलाओं-बच्चियों द्वारा दी जाने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
कविनगर थाने में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत सुनतीं महिला पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
कविनगर थाने में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत सुनतीं महिला पुलिसकर्मी