फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जमकर पीटा, फिर दे दिया पति ने तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदिलनगर निवासी एक विवाहिता को उसके पति ने पहले घर के अंदर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उसे घर से बाहर निकालकर बीच सड़क पर तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया।महिला के मायके पक्ष ने विरोध किया तो उन्हें हत्या की धमकी दी। महिला ने अपने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।  जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदिलनगर निवासी निशा ने बताया कि उसका निकाह हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी युवक सहवाज के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग उस पर दहेज में कार व नगदी लेने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसका उत्पीडऩ शुरू कर दिया। आरोप है कि गत 14 जून को उसके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में जब वह अपने मायके आ गई तो उसका पति फिर से उसे ले गया। कुछ दिन ठीक रखने के बाद आरोपी ने उसे फिर से मारना पीटना शुरू कर दिया। करीब 10 दिन पहले आरोपी ने उसे कमरे में बंद करके खूब पीटा। इसके बाद घर से बाहर निकाल दिया। जब वह सड़क पर आ गई तो आरोपी ने तीन बार उसे तलाक बोला और अपने घर का गेट बंद कर दिया। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें