फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में सड़क पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त की

विज्ञापन
पैदल मार्च निकालकर शांति का संदेश देती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित........ - महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना रोकने को एंटी रोमियो स्क्वॉयड भी हुआ सक्रिय माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। त्योहारी सीजन में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए कमर कसते हुए जिला पुलिस सड़क पर उतर आई है। इसी कड़ी में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस को पैदल, लैपर्ड और पीसीआर से गश्त करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जिले में संवेदनशील स्थानों पर अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया। साथ ही माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।................ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पुलिस द्वारा थाने की माइक मोबाइल, पीआरवी, पीसीआर, चीता लैपर्ड और क्लस्टर मोबाइल आदि के साथ फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कोविड-19 के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। पुलिस ऑपरेशन आवारा के तहत एक-एक दिन में 200 से 250 संदिग्धों को पकड़ कर कार्रवाई कर रही है। बाजारों में एंटी रोमियो स्व्ॉायड को भी सक्रिय किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें