फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनस्पति में कैमिकल मिलाकर बना रहे थे नामी कंपनी का नकली देसी घी

विज्ञापन
नकली देसी घी बनाने वाले दो आरोपी कविनगर पुलिस की गिरफ्त में तथा उनसे बरामद माल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित........... - कंपनी की सूचना पर पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग ने शास्त्रीनगर में पकड़ी फैक्ट्री - दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में दर्ज हुआ केस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। शास्त्रीनगर में कविनगर पुलिस व फूड सेफ्टी विभाग ने छापामारी कर नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक वनस्पति में कैमिकल डालकर नामी कंपनियों के नाम से नकली देसी घी बनाया जा रहा था। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर साढ़े चार कुंतल नकली देसी घी, वभिन्न ब्रांड के नकली रैपर, प्लास्टिक के डिब्बे, रिफाइंड, खुशबू, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकली घी बनाने में प्रयोग होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।.................. कविनगर एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि फूड विभाग को सूचना मिली थी कि शास्त्रीनगर में नामी कंपनियों के नाम से नकली घी बनाया जा रहा है। नकली घी तो मार्केट में कुछ कम रेट पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। फूड सेफ्टी विभाग की टीम के साथ पुलिस टीम भेजकर निर्धारित स्थान पर छापामारी कराई गई। इस दौरान तीन लोग नकली देसी घी बनाते हुए मिले। इसमें से एक फरार हो गया, जबकि संजय निवासी शास्त्रीनगर व श्यामलाल निवासी सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपी की पहचान मोहित निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। देसी घी की खुशबू लाने के लिए मिलाते थे कैमिकल................. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह वनस्पति घी को देसी घी के रूप में तैयार करते थे। देसी घी की खुशबू लाने के लिए वह कैमिकल का इस्तेमाल करते थे। मौके से साढ़े 4 कुंतल देसी घी के अलावा 5 टिन वनस्पति, 6 टिन सोयाबीन रिफाइंड के अलावा पारस, मधुसूधन, पतंजलि, आनंदा व दिव्यांश कंपनी के नकली रैपर, प्लास्टिक के डिब्बे बरामद हुए हैं। इस संबंध में फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। त्योहारी सीजन के लिए तैयार हो रही थी नकली घी की खेप.................... एसएचओ ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन सिर पर है। इस दौरान देसी घी की खपत बढ़ जाती है। इसी के चलते गिरोह द्वारा नकली देसी घी की खेप तैयार की जा रही थी। गिरोह अलग-अलग तरीके से कंपनी का असली घी बताकर सस्ते दामों में नकली घी बेच देते थे। एसएचओ का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें