बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों और पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक साल से अधिक का समय बीत चुका है।जानलेवा हमले के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और फैसला न करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी रामश्री पत्नी नकुल ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि मोहल्ला निवासी आरोपी प्रमोद, शोभा, नीरज और गौरी ने गत नौ अक्तूबर २०१९ को पीडि़ता के पति के साथ अभद्रत की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडे व सरिया आदि से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। लेकिन, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। जबकि, वारदात को सालभर से अधिक का समय बीत चुका है। पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस की शह पर खुलेआम घूम रहे आरोपी उन्हें फैसला न करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीडि़ता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।