हरि सिंह ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा एकेडमी को दी मात
- तीन विकेट से मैच जीत हरि सिंह के सलील को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
स्पोर्ट्स सन बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को हरि सिंह एकेडमी ने हरियाणा एकेडमी को तीन विकेट से करारी शिकस्त दी। हरियाणा एकेडमी ने 39.3 ओवर में 208 रन बनाकर लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा कर हरि सिंह ने 39वें ओवर की पांचवी गेंद पर चौक्का लगाकर 209 रन के साथ मैच जीत लिया। विजेता टीम के सलील को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी मिली।
मोहन मिकिंस मैदान पर टॉस जीतकर हरि सिंह ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। हरियाणा एकेडमी से ओपनर विवेक (35) ने अच्छी शुरुआत दी। लेकिन दूसरे छोर से मयंक चार रन पर कैच दे बैठे। कपिल ने सर्वाधिक 41 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। मगर टीम से देवेंद्र 18, हर्षित 21, साहिल 22 और सामंत भी 22 रन की पारी खेल सके। हरि सिंह के बॉलर रजत ने 47 रन पर तीन विकेट चटकाईं। शानू को 18 रन देकर दो विकेट की सफलता मिली।
जवाब में उतरी हरि सिंह के सलील मल्होत्रा के शानदार नाबाद (87) रनों की पारी खेलकर टीम की जीत पक्की कर दी। उनका साथ प्रगम शर्मा ने 59 रन से दिया। मनीष 14 रन और मानव 25 रन का योगदन दे सके। इनकी बदौलत टीम ने 39.5 ओवर में 209 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया।
--------------------------
सुमित कुमार