फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी स्टाफ की कोरोना जांच है जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटी स्टाफ की कोरोना जांच है जरूरी - आरडब्ल्यूए की तय हुई जिम्मेदारी, कैंप में जांच के प्रति करें जागरूक - माली से लेकर सिक्योरिटी एजेंसी तक सभी की जांच को बताया अनिवार्य माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच कराने के उद्देश्य से वसुंधरा में लगाए जा रहे कैंप में अब सोसायटी स्टाफ की जांच पर जोर दिया जा रहा है। दरअसल वसुंधरा आरडब्ल्यूए फेडरेशन के सहयोग से वसुंधरा की अलग-अलग सोसायटी में लगातार कोविड-19 जांच कैंप लगाया जा रहा है। ऐसे में अब फेडरेशन द्वारा सभी आरडब्ल्यूए से अपील की जा रही है कि सोसायटी के सभी स्टाफ की जांच जरूर कराएं। दरअसल बहुत से स्टाफ मसलन माली, सिक्योरिटी गार्ड और काम वाली बाई सभी के संपर्क में लगातार आती हैं। ऐसे में इन लोगों की जांच और सुरक्षा अधिक जरूरी है। ऐसे लोगों में से किसी भी एक व्यक्ति को यदि संक्रमण है तो उनके जरिए सोसायटी में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में समय से सभी लोगों की जांच होने से आरडब्ल्यूए और सासायटी के लोग आश्वस्त रहेंगे। फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि वसुंधरा में अब प्रत्येक सप्ताह के रविवार को अलग-अलग सोसायटी में जांच कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में अभी तक बहुत कम सोसायटी हैं, जिन्होंने अपने यहां के स्टाफ की जांच कराई है। ऐसे में सभी सोसायटी में कार्यरत स्टाफ की जांच को अनिवार्य बताया गया है। इसके लिए सभी से आरडब्ल्यूए अध्यक्ष से बता भी की जा रही है ताकि वह अपने यहां कार्यरत स्टाफ को जांच के प्रति जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें