माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के नानक की पुलिया के पास स्थित एक होटल में निर्धारित समय के बाद खोलकर भारी भीड़ जुटाने पर पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी लोगों ने शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते हुए मास्क तक नहीं लगाए थे। पुलिस ने अपनी ओर से यह कार्रवाई की है।
इंस्पेक्टर खोड़ा नीरज कुमार ने बताया के चौकी इंचार्ज खोड़ा गांव सचिन कुमार टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान नानक की पुलिया के पास शिव शुद्ध भोजनालय के पास लोगों की आवाज आती हुई सुनाई दी। इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर मिली। इस दौरान शारीरिक दूरी का उल्लंघन मिला। किसी ने भी मास्क नहीं लगाया हुआ था। जबकि नौ बजे तक ही होटल खोलने की अनुमति थी। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा अधिक था। पुलिस ने होटल मालिक विक्की निवासी बुलंदशहर के खिलाफ कोविड अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।