फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों के पिछले हिस्से में कूमल कर लाखों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव जवासा में चोरों ने मंगलवार देर रात एक-एक कर दो घरों के पिछले हिस्से में कूमल कर लाखों रुपये की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। लेकिन, अभी तक मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।  जानकारी के अनुसार मंगलवार रात नगर निवासी मदन लोधी का परिवार घर के चौक में ताला लगा कर सो रहा था। चोरों ने घर के एक कमरे में पीछे से कूमल कर कमरे को अंदर से बंद कर लिया। साथ ही इसके बाद कमरे में रखी अलमीरा खोलकर उसमें रखी एक सोने की चेन, चार सोने की चूड़ी, अंगूठी, टीका, चांदी की गुलशन पट्टी, तगड़ी, गुच्छा आदि आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने उक्त मकान से करीब 400 मीटर की दूरी पर धर्मवीर लोधी के घर में भी पीछे से कूमल कर अंदर प्रवेश किया। जहां आरोपियों ने कमरे में रखा संदूक चोरी कर लिया। पीडि़त ने बताया संदूक में दो सोने की लोंग, चांदी की चुटकी, पाजेब, गुच्छा व 4000 रुपये नगद रखे हुए थे। खाली संदूक पास के ही परम आनंद की धान के खेत में बुधवार तड़के पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही परिजनों ने तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें