फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार वैभव ने आयोजित की ई-संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कार वैभव ने आयोजित की ई-संगोष्ठी - सदस्याओं ने सभी से हंसते मुस्कुराते हुए जीवन जीने को प्रेरित किया माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। संस्कार वैभव की ओर से बुधवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मूल विषय हसें हसाएं रखा गया था। ऐसा जीवन जिसमें उदासी के लिए कोई जगह न हो और मुस्कराहटों से जीवन झिलमिलाए। इस विषय पर आयोजित बैठक ने सदस्याओं ने जीवन को हमेशा मुस्कुराते हुए व्यतीत करने की बात कही।  सभा का शुभारंभ मधु द्वारा रचित व स्वरबद्ध की गई वाणी वंदना से हुआ। अपने अध्यक्षीय संभाषण में मीना जैन  ने सर्वप्रथम सभी को शारदीय नवरात्रि,दशहरा व शरद पूर्णिमा की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए गर्व का विषय है कि इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार एक महिला के नाम है। मासिक रिपोर्ट शालिनी सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई। रचना पाठ  मुक्ति बत्रा ने किया। सभा का विषय रहा 'हास्य व्यंग्य'। संचालन का कार्यभार सुनीता व मैत्री द्वारा संभाला गया । सदस्यों ने अपनी रचनाएं कविता ,कहानी, संस्मरण  आदि रूप में प्रस्तुत की। संस्था की सदस्याओं ने जीवन को खुशीपूर्वक व्यतीत करने की बात कही। बैठक में  रेनू बाला, संध्या सिंह ,निधि वर्मा, सुमन बिष्ट,ईभा प्रसाद ,मनीषी सिन्हा आशा सक्सैना ,श्रीलेखा नंदी,ॠतु जैन आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें