फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटकलों पर लगा विराम, भाजपा ने उषा सिरोही को घोषित किया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीते दिनों ही अधिकतर सभी राजनीतिक दल अपने पत्ते खोल चुके थे। लेकिन, भाजपा अपने पत्ते नहीं खोल रही थीं। मंगलवार शाम को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अपने पत्ते खोले और सदर सीट पर दिवंगत विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी उषा सिरेाही का टिकट फाइनल कर दिया। गौरतलब है कि बीते मार्च माह में सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद सदर सीट पर उपचुनाव होना तय था। गत दिनों चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तिथि तय कर दिए जाने के बाद राजनीतिक दलों में चहल-पहल शुरू हो गई थी। सदर सीट पर अधिकतर राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों को उतार चुके थे। जिनमें से बसपा के प्रत्याशी अपना नामांकन भी कर चुके हैं। वहीं, भाजपा का उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ था। भाजपा के उम्मीदवार के रुप में स्वर्गीय विधायक के पुत्रों समेत अन्य कुछ लोगों का भी नाम प्रकाश में आ रहा था। तमाम अटकलें चल रही थीं। लेकिन, मंगलवार शाम को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्वर्गीय विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी उषा सिरोही पर दांव खेला है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भी उषा सिरोही को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। कोट केंद्रीय चुनाव समिति ने स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी ऊषा सिरोही को टिकट फाइनल किया है। भाजपा की पूरी टीम उपचुनाव में उन्हें जीत दिलाने के लिए तन-मन से जुटेगी और घर-घर जाकर उनके पक्ष में वोट मांगे जाएंगे। - अनिल सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें