फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

''वाह री! भाजपा योगी जी की सरकार तुम्हें प्रणाम''

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सरकार उद्योगों को लगाने की बात तो करती है। लेकिन जो उद्योग लगे हैं उनको चलाने की कोई योजना नहीं बनाती। जिसके चलते धीरे—धीरे उद्योगों का पहिया थमता जा रहा है। जीडीए और नगर निगम की लापरवाही से भी जिले के अधिकांश उद्योग बंद हो रहे हैं। यह कहना था शिवसेना के पश्चिम उप्र के प्रमुख धमेंद्र तोमर ने कहीं। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि '' वाह री! भाजपा योेगी जी की सरकार तुम्हें प्रणाम'' नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में शिवसेना प्रदेश उप प्रमुख महेश आहूजा और पश्चिमी यूपी के प्रमुख धर्मेंद्र तोमर ने जीडीए और निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में आम आदमी से लेकर व्यापारी तक इनकी लापरवाहियों के चलते परेशान है। सरकार की ओर से पिछले कई दशकों में नए उद्योग लगाने की योजनाएं बनाई गई। लेकिन जो उद्योग चल रहे हैंं उनके लिए कोई योजना नहीं बनी। जिसके चलते अधिकांश उद्योग बंद हो रहे हैं। शिवसेना ने जिले की बदहाल सडकों का भी मामला उठाया। इसके अतिरिक्त साधु—संतों की हो रही हत्याओं पर भी रोष प्रकट किया। जिला प्रमुख राकेश त्यागी ने कहा कि जिले में कई स्थानों पर जमीन पर कब्जा कर लिया गया। लेकिन उन जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए न तो जीडीए के अधिकारी गए और निगम के। उन्होंने ऐसी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की बात कही। इस दौरान विक्रम विष्ट,शशि धामा,शिव कुमार तिवारी,नवीन चौधरी,राज गौतम,अवधेश शर्मा और उमराव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें