बुलंदशहर। अरनिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात उर्दू शिक्षिका पर सोशल नेटवर्किंग साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है।विद्यालय की पार्ट टाइम टीचर ने करणी सेना के साथ एसएसपी से मुलाकात कर मामले की शिकायत की है। साथ ही आरोपी उर्दृ शिक्षिका व एक पार्ट टाइम टीचर पर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप भी लगाया है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अरनिया में तैनात पार्ट टाइम टीचर स्वाति शर्मा ने स्कूल के स्टाफ कविता, सोनी, अमित, मधु सिंह व करणी सेना के जिलाध्यक्ष कविंद्र ठाकुर के साथ सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते दिनों स्कूल में तैनात उर्दू शिक्षिका ने व्हाटसऐप पर आपत्तिजनक पोस्ट का स्टेटस अपडेट किया था। इसके अलावा भी वह आए दिन इस तरह की पोस्टम अपडेट करती रही हैं। जिसके बाबत पीडि़ता ने भी कई बार विरोध किया था। अब आरोपी उर्दू शिक्षिका व एक पार्ट टाइम टीचर पीडि़ता का मानसिक उत्पीडऩ कर रहे हैं। पीडि़ता ने आरोपियों से अनहोनी किए जाने की आशंका व्यक्त की है। जिस पर एसएसपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।