फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ नाली निर्माण का कार्य, जलभराव से  मिलेगी निजात 

विज्ञापन
विज्ञापन
शुरू हुआ नाली निर्माण का कार्य, जलभराव से  मिलेगी निजात  - वसुंधरा सेक्टर 16 में नगर निगम की तरफ से शुरू किया गया गया नाली बनाने का काम  माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर बी में पीपल पार्क के चारों तरफ आरसीसी नाली के निर्माण का काम सोमवार से शुरू हो गया। स्थानीय पार्षद के प्रयासों के बाद नगर निगम की तरफ से यह काम किया जा रहा है। इसके बनने से पार्क के चारों तरफ जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।  पार्षद अरविन्द चौधरी ने बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र में विकास कार्य लंबित पड़े हुए थे। कई बार इसको लेकर स्थानीय लोगो ने नगर निगम के सामने विरोध भी जताया था। लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने किसी तरह नगर निगम के सहयोग से नाली निर्माण काम शुरू कराया है। जल्द ही इस नाली का निर्माण पूरा हो जाएगा। उसके पश्चात सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और जल्द ही यहां के निवासियो को जर्जर सड़क और जलभराव से मुक्ति मिलेगी । इस मौके पर केके शर्मा, प्रभाकर द्विवेदी, एसी शर्मा, संतोष यादव, शेखर गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें