फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में धावा बोल लाखों का माल उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिहानी गेट थानाक्षेत्र में मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया में हुई घटना, कैमरे में कैद हुए चोर - दूसरी घटना में दुकान के बाहर खड़ा हाइवा चुरा ले गए बदमाश, पीडि़तों ने दर्ज कराया केस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में बेखौफ चोरों ने दो वारदात को अंजाम देकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पहली घटना में मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया में निशांत रामपाल की कंपनी से सामान चोरी किया तो दूसरी घटना में गुलधर स्थित दुकान से हाईवा चोरी कर लिया गया। केस दर्ज कर पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।.................. कविनगर थानाक्षेत्र के राजकुंज राजनगर में रहने वाले निशांत रामपाल का कहना है कि वह सिहानी गेट थानाक्षेत्र में मेरठ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में डायमंड ऑटो इंडस्ट्रीज के नाम से कंपनी चलाते हैं। वह कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट हैं। उनका कहना है कि 11 अक्टूबर की रात करीब ढाई बजे दो अज्ञात चोर उनकी कंपनी में आ घुसे और लाखों रुपये का माल व नगदी चोरी कर ले गए। निशांत रामपाल का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने पुलिस को चोरी गए सामान की लिस्ट बाद में उपलब्ध कराने की बात कहते हुए तहरीर दी। एसएचओ सिहानी गेट कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। दुकान के बाहर से हाइवा उड़ा ले गए चोर.............. सिहानी गेट थानाक्षेत्र के वृंदावन इंडस्ट्री टावर में रहने वाले राजकुमार त्यागी का कहना है कि वह एमएस गंगा इंटरप्राइजेज नाम से फर्म चलाते हैं। उनके पास 10 टायरा हाइवा है। अपनी दुकान के बाहर करीब एक साल से वह हाइवा खड़ी करते हैं। गत 9 अक्टूबर को चालक हाइवा को खड़ी करके चला गया। सुबह आकर देखने पर हाइवा चोरी मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें