फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पुलिसकर्मियों पर दंपति को पीटने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर के मोहल्ला अजीजाबाद में रविवार शाम तेज आवाज में म्यूजिक बजाने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर दंपत्ति ने नशे में धुत होकर पीटने का आरोप लगाया है।सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो में पुलिस की जीप में शराब का पव्वा भी दिखाई दे रहा है। मामले में एसएसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंप दी है। बता दे कि मोहल्ला अजीजाबाद निवासी नानक पुत्र दलवीर जाटव के यहाँ म्यूजिक बज रहा था। मोहल्ले के ही एक युवक ने तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर नानक के घर जाकर विरोध किया। बावजूद इसके म्यूजिक की आवाज़ कम न करने पर उक्त युवक ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पीआरवी मौके पर पहुँची। नानक का आरोप है कि पीआरवी में सवार दोनो पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में धुत थे। उन लोगों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोप है कि पिटाइगर्् होते देख नानक की पत्नी अनीता बीच बचाव के लिये मौके पर पहुँची तो पुलिसकर्मियों ने उसे भी नही बख्शा और उसकी भी पिटाई कर डाली।पु लिसकर्मियों द्वारा दंपत्ति की पिटाई होती देख मौके पर दर्जनों महिलाओं और पुरुषों की भीड़ एकत्रित हो गयी। मोहल्ले के लोगों ने पुलिसकर्मियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। लोगो ने पीआरवी को घेरकर काफी देर तक हंगामा किया। पीआरवी सवार पुलिसकर्मियों ने एक जीप को फोन करके मौके पर और बुला लिया। बाद में नशे में धुत पुलिसकर्मी मौके  से फरार हो गए। इसी  दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हुए वीडियो में  पुलिस जीप में शराब का एक पव्वा पड़ा हुआ दिख रहा था।ऐसे में उनके शराब के नशे में होने की घटना से इंकार नही किया जा सकता है। बाद में पुलिस नानक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी।इंस्पेक्टर औरंगाबाद रामसेन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनो को थाने बुलाकर नशे की जांच कराई गई।किसी पुलिसकर्मी ने शराब नही पी रखी थी।हो सकता है की पुलिस जीप में पड़ा शराब का पव्वा मोहल्ले के लोगो ने डाल दिया हो। कोट मामला संज्ञान में है।उक्त प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौपी गयी है।जो भी दोषी पाया जायगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी -संतोष कुमार सिंह एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें