फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद व्यापारी पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद।नगर में खाद व्यापारी पर हमले के सभी आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है।उनकी तलाश में पुलिस ने रातभर ताबड़तोड़ दबिशें दी।लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ़ सके।शुक्रवार को हिरासत में लिये गए दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।बहरहाल पूरे प्रकरण की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।जिसके बाद से नगर के व्यापारियों के होश उड़े हुए है। बता दे कि पुरानी सब्जी मंडी में अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के नगराध्यक्ष ललित अग्रवाल की दुकान पर लेनदेन के विवाद में लखावटी के पूर्व प्रधान रामवीर ने आपराधिक प्रवृत्ति के 20 युवकों से सरे बाजार व्यापारी मदन और भतीजे हर्षित पर लाठी डंडों से बेरहमी से हमला कराकर दुकान में तोडफ़ोड़ करते हुए 6 लाख रुपये और सोने की चैन लूट ली थी।पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने तरित्व कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियो के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।पुलिस की जांच में सामने आया है कि हमलावर एक जिम से एकत्रित होकर वारदात को अंजाम देने के लिये गए थे। रात पुलिस ने बियर शॉप के सामने उसी जिम में दबिश दी।यहां से पुलिस को अधिकतर आरोपियों की शिनाख्त हो गयी।बताया जाता है कि हमलावरों में कई युवक जिम की आड़ में गुंडागर्दी करते है।आये दिन आरोपी झगड़ा करने से बाज नही आते है। संभवत जिम में ही यह योजना बनी होगी।रातभर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये चिन्हित किये गए आरोपियों के गांवों में दबिशें दी।लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ़ सका है।पुलिस ने बताया कि रामवीर के यहां से पीडि़त दूध खरीदता है।पीडि़त पर रामवीर के पांच हज़ार रुपये थे।पीडि़त ने पैसों का तगादा किया तो उस पर योजनाबद्ध तरीके से हमला बोल दिया गया। कोट लूट और जानलेवा प्रकरण में पूर्व प्रधान रामवीर निवासी करीमपुर समेत दो को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।हमलावरों की किसी भी सूरत में बख्शा नही जायगा। - रामसेन सिंह, इंस्पेक्टर औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें