सबहेडः महानगर में 89 केंद्रों पर हुई पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 25899 अभ्यर्थी हुए परीक्षा में शामिल
- सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त, पहली पाली में 15358 व दूसरी पाली में 15916 रहे अनुपस्थित
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को महानगर में 89 केंद्रों पर संपन्न हुई। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में भी कोविड-19 का असर साफ देखने को मिला। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा में 41257 अभ्यर्थी पंजीकृत थे,इनमें से 25899 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 15916 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह साढे नौ बजे से सुबह साढे 11 बजे तक पहली पाली और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम साढे़ चार बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा हुई। पहली पाली में 15358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पाली में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या में और इजाफा हो गया। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी केंद्रों पर पुख्ता बंदोबस्त किए थे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के हाथ धोने के साथ सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर किया गया था।
----------
परीक्षा से अधिक सुरक्षा की थी चिंता:
1. कोविड के चले परीक्षा से अधिक सुरक्षा की चिंता थी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की तैयारियों को देखते हुए तनाव कम हुआ। थर्मल स्कैनिंग सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया के बाद ही केंद्र पर प्रवेश मिल सका। सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया गया। - भंवर सिंह, अभ्यर्थी
--
2. तैयारी अच्छी होने के चलते पेपर अच्छा गया। कोविड के चलते केंद्रों पर सुरक्षा के सभी बंदोबस्त थे। हाथ धोकर ही केंद्र में प्रवेश मिल सका। अच्छी तैयारियों के चलते कोई दिक्कत नहीं हुई। -- पवन कुमार, अभ्यर्थी
---
3. कोविड-19 के बावजूद परीक्षार्थियों की संख्या केंद्रों पर अधिक थी। कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा संबंधी पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। जिससे मन में बैठा डर कुछ कम हुआ। -- अभय, अभ्यर्थी
----------