फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रृंखला बनाकर सरकार से स्कूल खोलने के निर्णय वापस लेने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रृंखला बनाकर सरकार से स्कूल खोलने के निर्णय वापस लेने की मांग की - वैशाली सेक्टर छह स्थित केआर मंगलम स्कूल के बाहर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन  माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर छह स्थित केआर मंगलम स्कूल के बाहर अभिभावकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल खोलने के निर्णय को वापस लेने, लॉक डाउन समय की एक तिमाही फीस माफ़ी और शिक्षा सत्र २०२०-२१ को शून्य वर्ष घोषित करने की मांग की। इस दौरान अभिभावकों ने श्रृंखला भी बनाई।  वैशाली सेक्टर छह के केआर मंगलम स्कूल के अभिभावक काफी समय से लॉकडाउन के दौरान की फीस माफी करने की मांग कर रहे है। अब अभिभावकों ने स्कूल खोलने का निर्णय का विरोध किया है। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर रविवार को काफी संख्या में अभिभावक केआर मंगलम स्कूल के बाहर पहुंचे। उन्होंने श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करते हुए  राज्य सरकार के स्कूल खोलने के अध्यादेश पर फिर विचार करने की मांग की। शांतिपूर्ण प्रदर्शन को जीपीए ने भी समर्थन दिया और अपनी उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से भी लॉकडाउन के दौरान की फीस नहीं लेने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो वह धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें