सबहेडः राजनगर एक्सटेंशन में 4.50 करोड़ की लागत से जीडीए ने नंदी पार्क का किया जीणोद्धार, नंदियों के रहने के साथ उनके इलाज के लिए बनाई गई डिस्पेंसरी
- नंदी पार्क में चारा घर की भी सुविधा, नौ माह में पूरा हुआ काम
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित नंदी पार्क में अब 1500 नंदिओं को रखने के साथ ही उनके इलाज की व्यवस्था होगी। बीते नौ माह से जारी नंदी पार्क में गौशाला के जीर्णोद्धार का काम पूरा हो गया है। जीडीए ने गौशाला के जीर्णोद्धार के साथ नंदिओं के लिए डिस्पेंसरी और चारा घर का निर्माण किया है। गौशाला के जीर्णोद्धार पर प्राधिकरण ने 4.50 करोड़ खर्च किए हैं।
गौशाला में रहने वाली पशुओं के ईलाज और स्वास्थ्य जांच के लिए डिस्पेंसरी में पशु चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। इसके साथ गौशाला के अंदर ही एक प्रशासनिक भवन का निर्माण भी किया गया है। निराश्रित नंदिओं को रखने और उनकी देखभाल के लिए प्राधिकरण ने नंदी पार्क के जीर्णोद्धार का काम नौ माह पहले शुरू किया था। काम पूरा होने के बाद गौशाला में पंद्रह सौ के करीब पशुओं को रखा जा सकेगा।
पशुओं का चारा रखने के लिए गौशाला के अंदर ही चारा घर का निर्माण किया गया है। पहले पशुओं के चारे को खुले में टीन शेड के अंदर रखा जाता था। नंदी पार्क में आवाजाही के लिए मार्ग भी बनाया गया है। जिससे बारिश के दिनों में रखरखाव में लगे कर्मचारियों को कोई परेशानी पेश न आए। नंदी पार्क में व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए एक प्रशासनिक भवन का निर्माण भी किया गया है। नंदी पार्क के उद्घाटन के लिए प्राधिकरण ने 17 अक्टूबर की संभावित तिथि निर्धारित की है। जीटीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि नंदी पार्क के जीर्णोद्धार का काम पूरा कर लिया गया है। गौशाला के जीर्णोद्धार के साथ डिस्पेंसरी, प्रशासनिक भवन और चारा घर भी बनाया गया है।
------------------------