186 पॉजिटिव, 195 डिस्चार्ज
गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के 186 नए मरीज मिले हैं। इलाज के बाद स्वास्थ्य 195 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक कुल संक्रमित की संख्या 15957 हो गई है। इनमें से 14223 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1654 मरीजों का अभी होम आइसोलेशन, सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 80 मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है।