फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन में नाले नालियों की सफाई की जीडीए से की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबहेडः नगर निगम पार्षद संजीव त्यागी ने जीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर की मांग माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में नाले नालियों की सफाई व्यवस्था की मांग उठने लगी है। नगर निगम वार्ड-50 से पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य संजीव त्यागी ने जीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर नाले नालियों की जल्द से जल्द सफाई करवाने की मांग की है। जीडीए उपाध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि राजनगर एक्सटेंशन में निर्मित नाले नालियों की सफाई व्यवस्था न होने से स्थिति अत्यंत खराब होती जा रही। जीडीए ने जिस ठेकेदार को सफाई व्यवस्था का ठेका दिया था, उसके द्वारा कार्य पूर्ण न कर नालों की सफाई का कार्य अधूरा छोड़ा गया है। जिससे नालो के अंदर भारी मात्रा में गंदगी जमा हो गई है। इसके चलते नालों से बदबू आने की समस्या के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी असंतोष है। इसलिए साफ-सुथरे वातावरण को बनाए रखने के लिए जीडीए उपाध्यक्ष से सफाई व्यवस्था करवाने की मांग की गई है। -----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें