गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में साथियों से परेशान होकर युवक द्वारा नौकरी छोडऩे का मामला प्रकाश में आया है। शास्त्रीनगर निवासी पीडि़त राहुल का आरोप है कि आरोपी दोनों युवक शराब पीकर युवक के साथ उसकी पत्नी और बच्चों से भी फोन पर गाली-गलौज करते हैं। इसके अलावा सुनसान इलाके में मिलने पर आरोपियों ने उन्हे घेरकर पीटा। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।.................
राहुल ने बताया कि वह महिंद्रा एंक्लेव निवासी संजीव और विपिन के साथ नौकरी करते थे। उक्त दोनों लोग उसे लगातार परेशान करते हुए अभद्रता करते थे। जिससे परेशान होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अब दूसरी जगह काम कर रहे हैं। आरोप है कि इसके बाद भी उक्त दोनों लोग शराब पीकर उसके अलावा उसके बीवी बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हैं। नंबर ब्लैक लिस्ट में डालने पर नए नंबरों से फोन करते हैं। बताया कि वह बीती शाम कार्य से महिंद्रा एंक्लेव जा रहे थे। रास्ते में उसे दोनों ने घेर लिया और बेल्ट से मारपीट की।