फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन बिल्डिंग से 60 टन सरिया चोरी का आरोप, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजय नगर थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग से पिलर तोड़कर 60 टन सरिया चोरी करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के मालिक के पहुंचने पर 25 लोग मौके से भाग गए। इस संबंध में कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल जारी है।............... लोहिया नगर में रहने वाले महेश चंद्र गर्ग ने बताया कि ग्राम अकबरपुर बहरामपुर में उनकी जमीन है। जिस पर वह मल्टी बिल्डिंग स्टोरी बना रहे थे, लेकिन नक्शा पास में होने के चलते तीन साल पूर्व निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। उस दौरान जमीन पर करीब 100 पिलर खड़े किए गए थे और उन्हें भर दिया गया था। बृहस्पतिवार को उन्हें सूचना मिली कि पिलरों को तोड़कर कुछ लोग सरिया ले जा रहे हैं। इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि करीब 25 लोग पिलर तोड़कर सरिया काट रहे हैं। जो उन्हें देखकर भाग खड़े हुए। उन्होंने बताया कि दो दिन से पिलर तोड़कर सरिया चोरी किया जा रहा था। 60 टन सरिया चोरी कर भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी दो फर्म हैं। एक फर्म का नाम सिंडिकेट बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड और दूसरी का नाम गोरा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड है। दोनों फर्मो के वही डायरेक्टर है। उधर मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति पर सरिया चोरी करने का आरोप लगा है, वह इंदिरापुरम क्षेत्र का रहने वाला है। उक्त व्यक्ति और महेश चंद गर्ग दोनों ही जमीन को अपनी-अपनी बता रहे हैं। छानबीन कर जमीन के कागजात देखे जा रहे हैं। तभी पता चलेगा कि जमीन किसकी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें