विजयनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वाहन चोर
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित....….....
- आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। रैकी कर दोपहिया वाहन चुराने वाले गैंग का खुलासा करते हुए विजयनगर पुलिस ने लोनीि बॉर्डर क्षेत्र निवासी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइक और दो चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।..................
एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। वह पुलिस को देख कर भागने लगे। पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो चाकू मिले और वह बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा सके। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र निवासी भोलर और सनी सागर के रूप में हुई है। जबकि फरार साथी की पहचान करण उर्फ जितेन्द्र के रूप हुई है। करण की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों बदमाश पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। ये चुराए गए वाहनों को औने पौने दामों में बेच दिया करते थे।
--------------
गाजियाबाद। मसूरी पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। एसएचओ राघवेंद्र सिंह ने बतााया कि आरोपी की पहचान गांव इंदरगढ़ी निवासी पवन के रूप में हुई है। उसने करीब पांच महीने पहले उक्त बाइक कविनगर थानाक्षेत्र से चोरी की थी। बुधवार रात आकाश नगर स्थित त्यागी होटल के पास उसे बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।