फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के लिए सुनहरा अवसर: मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित ---- गाजियाबाद के लिए सुनहरा अवसर: मुख्यमंत्री - ऑक्सीजन उत्पादन में जिले की धमक, खुले रोजगार के रास्ते - मोदीनगर के भोजपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा प्लांट शुरू, सीएम के किया ऑनलाइन उद्घाटन - 200 टन ऑक्सीजन उत्पादन का स्वास्थ्य क्षेत्र और उद्योग को मिलेगा लाभ माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। ऑक्सीजन उत्पादन में अब जिले की धमक पूरे देश में होगी। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मोदीनगर के भोजपुर में प्रदेश के सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट का ऑनलाइन शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के लिए ये एक सुनहरा मौका है। इस प्लांट के शुरू होने से जिले में रोजगार के रास्ते भी खुले हैं। मै.आईनोक्स एयर प्रोडक्ट प्रा.लि. मोदीनगर का शुभारंभ सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया। इस प्लांट से प्रतिदिन 200 टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। और जिले के करीब 150 बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाजियाबाद के लिए यह आज सुनहरा अवसर है, जो इतनी बड़ी इकाई जनपद गाजियाबाद में स्थापित हुई है, जिससे ऑक्सीजन के क्षेत्र में सभी क्षेत्रवासियों को भरपूर लाभ प्राप्त होगा। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए ऑक्सीजन मिलने में भी सभी चिकित्सालयों को आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने इकाई संचालकों को इसके लिए बधाई दी और सरकार की मंशा के अनुरूप आगे कार्य करने का आह्वान किया। संबंधित इकाई का प्रदेश सरकार के साथ फरवरी 2018 में एमओयू हस्ताक्षरित किया गया था। इकाई में लगभग 105 करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित था, लेकिन वर्तमान में इकाई में 135 करोड़ का पूंजी निवेश किया गया है। इस मौके पर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय, उप जिलाधिकारी मोदीनगर सौम्या पांडे, उपायुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार, आईनोक्स रीजनल मार्केटिंग हेड विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। --- प्रदेश की सबसे बड़ी एयर सेपरेशन इकाई: ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश का सबसे बड़ी एयर सैपरेशन इकाई है जिसकी उत्पादन क्षमता 200 टन प्रतिदिन है। जिससे 150 टन लिक्विड ऑक्सीजन, 45 टन लिक्चिड नाइट्रोजन और 5 टन लिक्विड ऑर्गन का उत्पादन होगा। सभी विभागों से जरूरी एनओसी और लाइसेंस प्लांट को मिल गए हैं। इस इकाई को अपर गंगा केनाल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। इकाई की स्थापना अमेरिकन कंपनी मै. एयर प्रोडक्ट तथा सिद्धार्थ जैन निदेशक आईनोक्स ग्रुप की 50-50 प्रतिशत की सहभागिता से की गई है। ---- अस्पतालों के साथ उद्योगों को लाभ: एयर प्लांट से करीब 125-150 व्यक्तियों को रोजगार जल्द मिलेगा। प्रदेश के 27 अस्पतालों के साथ केंद्र के अधीन 10 बड़े अस्पतालों को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति यहां से होगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश की तथा प्रदेश के बाहर की औद्योगिक इकाईयों को भी ऑक्सीजन, नाइट्रोजन तथा ऑर्गन की आपूर्ति हो सकेगी। ये इकाई अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है, जिसको 04 अलग-अलग मोड पर संचालित किया जा सकता है। उत्पादन क्षमता तथा भंडारण क्षमता के आधार पर प्रदेश की सबसे बड़ी ऑक्सीजन उत्पादक इकाई होगी। -------- जिले में प्रदेश की सबसे बड़ी इकाई का लाभ होगा। जिला प्रशासन ने समय सीमा के अंदर इसकी प्रक्रिया को पूरा किया। जल्द ही इकाई में रोजगार दिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी। - अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी ------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें