खुर्जा। हाईवे पर चलती कार आग लगने से अफरातफरी मच गई। चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
बुलंदशहर के ऊपरकोट निवासी सुहेल पुत्र मंजूर खान बुधवार दोपहर को कार में सवार होकर किसी कार्य से अलीगढ़ जा रहे थे। हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र में झमका फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर उनकी कार के आगे से धुंआ निकलने लगा। कुछ ही देर में कार से आग की लपटें निकलने लगी। चालक ने किसी तरह से कार को रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आने से सुहेल हल्का झुलस गया। उसने ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। फायर टीम मौके पर पहुंच गई और किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार में आग लगने से हाईवे पर भी अफरातफरी का माहौल बन गया। वाहन हाईवे पर रूके रहे। आग बुझने के बाद अलीगढ़ की तरफ वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।