फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर मासूम की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
छतारी। क्षेत्र के गांव बैरमनगर में घर की छत पर खेलते समय चार साल का मासूम से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर अलीगढ़ स्थित अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। क्षेत्र के गांव बैरमनगर निवासी सोमेश का चार साल का बेटा शिवांक अपने घर की छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक वह छत के किनारे चला गया और नीचे गिर कर घायल हो गया। परिवार के लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें