फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हितों की रक्षा के लिए एकजुट हो ब्राह्मण समाज

विज्ञापन
पवन पांडेय का स्वागत करते ब्राह्मण समाज के लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित ---- हितों की रक्षा के लिए एकजुट हो ब्राह्मण समाज - पूर्व मंत्री पवन पांडेय का किया जोरदार स्वागत माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री पवन पांडेय का मंगलवार को गोविंदपुरम स्थित एक फार्म हाउस में ब्राह्मण समाज द्वारा स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि प्रदेश की सरकार ब्राह्मण समाज के ऊपर जितना भी अत्याचार कर ले 2022 के चुनाव में ब्राह्मण समाज के लोग इसका जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर होने वाले अवकाश को निरस्त करने का काम करके अपना ब्राह्मण विरोधी चेहरा उजागर करने का जो काम किया है। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख समाजसेवी नानक चंद शर्मा ने और अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक राकेश शर्मा ने की। इस मौके पर सुधीर कान्त शर्मा, चिन्मय भारद्वाज, विवेक त्यागी, हिमान्शु पाराशर, अतुल शर्मा, पीताम्बर शर्मा, निशांत कौशिक, राजीव त्यागी, वीरेन्द्र शर्मा, गौरव शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, सुबोध शर्मा, संदीप भारद्वाज, सत्यदेव शर्मा, रोशन पंडित, मनु तिवारी, मनोज पंडित, मनमोहन शर्मा, रोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें