फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुई उपभोक्ताओं की परेशानी, कार्य पर लौटे विद्युत कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्म हुई उपभोक्ताओं की परेशानी, कार्य पर लौटे विद्युत कर्मी - करीब 37 घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे विद्युत कर्मी - विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले दिया धरना माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। उप्र पावर कारपोरेशन प्रबंधन एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बीच मंगलवार को वार्ता के बाद विद्युत कर्मी कार्य पर लौट आये हैं। 36 घंटे कार्य बहिष्कार के दौरान उपभोक्ताओं को दिक्कत झेलनी पड़ी थी और आपूर्ति बाधित होने से पानी का संकट भी कुछ जगह खड़ा हो गया था। लोनी, साहिबाबाद, डासना में आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मंगलवार लो मिली। लाख शिकायत के बावजूद इन क्षेत्रों में विद्युत कर्मी कार्य के लिए नहीं पहुंचे। शाम से करीब चार से पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। गर्मी में लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे गए। रात को कुछ क्षेत्रों में फाल्ट की शिकायतों को विद्युत कर्मियों ने दूर किया। ---- मुख्य अभियंता कार्यालय पर दिया धरना : कार्य बहिष्कार पर निर्णय आने से इससे पहले समिति के बैनर तले दूसरे दिन भी विद्युत कर्मियों ने राजनगर में मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया और कार्य का बहिष्कार जारी रखा। सह संयोजक अवधेश कुमार ने बताया कि लखनऊ में समिति और प्रबंधन के मध्य वार्ता में सहमति बनी है और कार्य बहिष्कार वापस लिया जा रहा है। इस मौके पर संयोजक अनिल चौरसिया, हिर्देश गोस्वामी, रामनारायण, अभिमन्यु, राज सिंह, शेर सिंह, ओपी तेवतिया, योगेंद्र लाखा, भुवनेश, दिलनवाज आदि मौजूद रहे। -----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें