गाजियाबाद। मुरादनगर की वाल्मीकि कॉलोनी में बीते सोमवार को हुए हादसे में दो लोगों की जान चली जाने के मामले में भाजपा पार्षद हिमांशु मित्तल ने भाजपा पर कई आरोप लगाए। पार्षद व जीडीए बोर्ड सदस्य हिमांशु मित्तल ने जीडीए अधिकारियों के संरक्षण में अवैध निर्माण को बढ़ावा मिलने का गंभीर आरोप लगाया हैं। उन्होंने जीडीए अधिकारियों पर अवैध निर्माण को संरक्षण दिए जाने और मिलीभगत से सिटी फॉरेस्ट के बराबर एक अवैध कॉलोनी काटने की बात कही है। उन्होंने कहा इसकी शिकायत उन्होंने जीडीए उपाध्यक्ष से की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
------------