फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू की पहली संशोधित मेरिट आज हो सकती है जारी

विज्ञापन
एमएमएच डिग्री कॉलेज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः तकनीकी कमी के चलते विश्वविद्यालय ने स्थगित कर दी थी पहली मेरिट लिस्ट - अब बुधवार को विश्वविद्यालय जारी कर सकता है संशोधित मेरिट - 15 अक्टूबर तक दाखिला प्रक्रिया खत्म करने के दावे दिख रहे हवाहवाई माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। तकनीकी त्रुटियों के चलते स्थगित की गई सीसीएसयू स्नातक कोर्स की पहली संशोधित मेरिट लिस्ट अब बुधवार को जारी हो सकती है। विश्वविद्यालय ने यूपी बोर्ड के अतिरिक्त अन्य बोर्ड के पूर्णांक व प्राप्तांक में त्रुटि पाए जाने के बाद मेरिट लिस्ट को स्थगित कर दिया था। पहली मेरिट में आई तकनीकी खामी के बाद अब विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक पूरे होने पर संशय गहरा गया है। खामियों के चलते वर्ष 2019 में भी विश्वविद्यालय की पहली मेरिट लिस्ट स्थगित हो गई थी। ऐसे में एक बार फिर पहली मेरिट से दाखिला प्रक्रिया स्थगित होने से व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। महानगर के देहात क्षेत्रों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में दाखिला लेने के लिए विभिन्न डिग्री कॉलेज पहुंचे। मेरिट में नाम आने के बाद विद्यार्थियों ने प्रवेश संबंधी प्रक्रिया को पूरा कर लिया था। लेकिन मेरिट लिस्ट स्थगित होने के कारण विद्यार्थियों के हाथ निराशा लगी। महानगर के काॅलेजों में बीए, बीकाॅम व बीएससी प्रथम वर्ष में कुल 5636 सीटें हैं। इनमें सबसे अधिक 3269 सीटें बीए, 1220 सीटें बीकाॅम और 1147 सीटें बीएससी में हैं। इस बार 5636 सीटों के लिए 34861 पंजीकरण हुए हैं। ऐसे में कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी रहने की पूरी संभावना है। ------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें