फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों पर बढ़े अपराधों को नियंत्रित करने की मांग

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते व्यापारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित ----- व्यापारियों पर बढ़े अपराधों को नियंत्रित करने की मांग - राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर व्यापारियों के प्रति बढ़ते अपराधों पर रोष जाहिर किया और मुख्यमंत्री नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि जिले में ज्वेलर्स व अन्य व्यापारियों पर अचानक हमलों में वृद्धि हुई है। अध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय ने बताया कि लोनी के चिरोड़ी बाजार में 16 जुलाई को दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर 40 वर्षीय व्यापारी मनोज गर्ग की हत्या बदमाशों ने कर दी थी। उसके बाद भी रंगदारी पर रोक नहीं लगी है और व्यापारी चिरोड़ी बाजार से पलायन कर चुके हैं। राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिले में पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की और लोनी थानाध्यक्ष के तत्काल तबादले की मांग करता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने व व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने मांग ज्ञापन में कई गई। मृतक व्यापारी मनोज गर्ग की 20 वर्षीय पुत्री की शादी तथा बुजुर्ग माता-पिता व पत्नी के जीवन यापन करने के लिए सरकारी नौकरी तथा आर्थिक सहायता की मांग भी रखी गयी है। इस अवसर पर गौरव गर्ग, प्रवीण बत्रा, संदीप त्यागी रसम, हिमांशु शर्मा, सुखबीर ठाकुर, राजीव शर्मा, प्रशांत पटेल, मोहित शर्मा, राजेश अग्रवाल, राधेश्याम, अनुराग चौधरी, राजीव शर्मा, राजेश वर्मा, वीरेंद्र कंडेरे, अमित वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें