फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते हए लापता हुआ चार वर्ष का बच्चा मेट्रो स्टेशन के पास मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
माइ सिटी रिपोटर साहिबाबाद। साहिबाबाद थाने के सामने शहीद प्यारे लाल कालोनी के बाहर से रविवार रात को खेलते हुए लापता हुआ चार वर्ष का बच्चा अभिषेक मंगलवार को घर से कछ दूरी पर ही मेट्रो स्टेशन के पास मिला। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे खिल गए। पुलिस जांच में जुटी है कि दो दिन तक बच्चा कहा था। बच्चे को कौन ले गया था।   दो दिन से साहिबाबाद थाने के सामने स्थित शहीद प्यारे लाल कालोनी के पास खेलते हए लापता बच्चे को पलिस नोएडा, दिल्ली गाजियाबाद मे तलाशती रही। मंगलवार सुबह करीब सवा 11 बजे अभिषेक मेट्रो स्टेशन की ओर से आते हुए दिखा। जानकारी मिलने पर बच्चे के पिता चरण सिंह और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को देखकर परिजनों के चेहरे खिल गए। मां ने बच्चे को गले से लगा लिया और उनकी आंखे नम हो गई। पिता चरण सिंह ने बताया कि बच्चे ने पूछने पर बताया कि वह एक भैया के पास था। इसके आगे वह कुछ नहीं बता पा रहा है। एएसपी केशव कुमार का कहना है कि बच्चा दो दिन से किसके पास था। बच्चे को कौन ले गया। इसकी जानकारी की जा रही है। मेडिकल कराकर बच्चे को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। गौरतलब है शहीद प्यारे लाल कालोनी मे चरण सिंह पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। वह अंडे की ठेली लगाकर परिवार को पालन पोषण करते हैं। रविवार रात को उनका बेटा अभिषेक 4 खेलते हुए लापता हो गया था। उन्होंने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ ही बेटे के अपहरण कर ले जाने की भी आशंका जताई थी।  पुलिस ने थपथपाई पीठ  बच्चा मेट्रो स्टेशन के पास मे ही मंगलवार को आता दिखा। जबकि पुलिस की पांच टीमें बच्चे की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंपने की बात प्रेस नोट जारी कर दी। जबकि बच्चा कहा था, कौन ले गया था मेट्रो स्टेशन के पास कौन छोड़कर गया। इसकी जानकारी खुद पुलिस के पास नहीं है। पुलिस मामले में अपनी पीठ थपथपा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें