फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फ़ीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबहेडः महानगर में 47 केंद्रों पर दो पालियों में हुई सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा, सोशल डिस्टेंसिंग व सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त - पंजीकृत 21314 अभ्यर्थियों में से 10378 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 10936 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2020 रविवार को दो पालियों में आयोजित हुई। कोविड-19 का सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा में साफ असर देखने को मिला। महानगर में पंजीकृत कॉल कुल अभ्यर्थियों में से 50 फ़ीसदी की ने परीक्षा छोड़ दी। 47 केंद्रों पर हुई परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से सुबह साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक हुई। कोरोना के मद्देनजर केंद्रों पर विशेष सावधानियों के बीच परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में पंजीकृत 21314 अभ्यर्थियों में से 10378 ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 10936 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या और भी बढ़ गई। पंजीकृत 21314 अभ्यर्थियों में से 10294 ने परीक्षा दी, जबकि 11020 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। -----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें