हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन
- पैदल मार्च निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
- सीपीआईएम ने भी किया प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। हाथरस कांड के विरोध में शनिवार को जगह जगह प्रदर्शन हुए। पैदल मार्च निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पुराने बस अड्डे पर रोक लिया। सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार के लिए इंसाफ की मांग की।
सपा नेता पंडित जीतू शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। सपा कार्यकर्ता पुराने बस अड्डे से चौधरी मोड़ तक पैदल मार्च निकालना चाहते थे लेकिन एसओ सिहानी गेट भारी फोर्स के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां से जबरन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। कुछ समय हिरासत में लेने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। इस मौके पर योगेश सिरोही, चेतन गौर, संजय यादव, अमन कुमार, जतिन यादव, राजदीप कुमार, अमन गुप्ता, राजीव तोमर, चेतन यादव, मोहित कौशिक आदि लोग मौजूद रहे। सीपीआई (एम) गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं द्वारा हाथरस की दलित बेटी के बलात्कारी हत्यारों को जल्द से जल्द कठोर सजा देने की मांग की गई। पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने एवं उचित मुआवजा आदि दिए जाने के साथ-साथ बलरामपुर, आजमगढ़, बुलंदशहर आदि कई शहरों में बेटियों के साथ हुई बलात्कारी घटनाओं के लिए सभी गुनहगारों को कड़ी सजा की मांग की गई। प्रदर्शन में बीएस चौहान, दिनेश मिश्रा, जीएस तिवारी, श्रीकृष्ण सिंह, जेपी शुक्ला, बेबी, सुशील शर्मा, जय कुमार, प्रदीप वर्मा, कमल बाबू, कन्हैया मिश्रा, कैलाश सिंह, गंगा प्रसाद शुक्ला आदि शामिल थे।
सपा कार्यकर्ताओं को पैदल मार्च निकलने से रोकने पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
सपा कार्यकर्ताओं को पैदल मार्च निकलने से रोकने पहुंची पुलिस