फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंद बिल्डर कंपनी के दो पूर्व डायरेक्टर समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंपनी के वर्तमान डायरेक्टर ने फ्लैट की 38 लाख रुपए की रकम हड़पने का लगाया आरोप माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विजय नगर पुलिस ने बुलंद बिल्डेटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो पूर्व डायरेक्टर समेत चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कंपनी के वर्तमान डायरेक्टर का आरोप है कि उक्त लोगों ने क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित कंपनी के फ्लैट को धोखाधड़ी करके बेच दिया और उसके 38 लाखों रुपए हड़प कर लिए।................. खानपुर एक्सटेंशन नई दिल्ली निवासी रजनीश नागर का कहना है कि वह मैसर्स बुलंद बिल्डेटेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। कंपनी ने बुलंद हाइट्स के नाम से क्रॉसिंग रिपब्लिक में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण किया है। आरोप है कि फरीदाबाद हरियाणा निवासी राकेश तथा वैशाली गाजियाबाद निवासी कृपालपुर कंपनी के पूर्व डायरेक्टर हैं। जबकि खानपुर नई दिल्ली निवासी विनय कुमार तिवारी और अश्वनी नागर कंपनी के पूर्व कर्मचारी हैं। आरोप है कि उक्त लोगों ने अपने पदों पर रहते हुए कंपनी के साथ धोखाधड़ी करके लाखों का गबन किया। अनियमितताओं के चलते ही कंपनी से निकाल दिया गया था। रजनीश नागर का कहना है कि 13वीं मंजिल एक फ्लैट को 35 लाख 91 हजार रुपए का दर्शाकर कृष्णपाल ने राकेश के नाम रजिस्ट्री कर दी और फ्लैट की सारी रकम आपस में हड़प ली। जुलाई 2019 में उक्त फ्लैट की रजिस्ट्री की जानकारी लगी। आरोप है कि विजय नगर पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर कंपनी के दो पूर्व डायरेक्टर पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें