माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विजयनगर बाईपास शांतिनगर निवासी गीता देवी पत्नी मनोज का कहना है कि उसके में बुढाना बुलंदशहर निवासी कपिल नाम किरायेदार था। करीब 10 महीने पहले कपिल ने बताया कि उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उसे पैसों की सख्त जरूरत है। गीता का कहना है कि उसने सोने के कुंडल सुनार के पास गिरवी रखकर 20 हजार रुपए कपिल को दे दिए। गीता का कहना है कि उसके पास एक मोबाइल था जिसका लॉक लग गया था। लॉक खुलवाने का बहाना लेकर कपिल उसका मोबाइल भी लेकर चला गया आरोप है कि तभी से वह बहाने बना रहा है, लेकिन उनकी रकम और मोबाइल वापस नहीं कर रहा। जबकि वह लगातार सुनार को ब्याज दे रही है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर विजयनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।